कालागढ़ मार्ग स्थित शुभम मंडप में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

लोकेशन: धामपुर जनपद बिजनौर


दिनेश कुमार
भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि विपक्षी दलों की सरकार में अति पिछड़ा वर्ग को कभी संवैधानिक अधिकार नहीं मिला। प्रदेश में वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार आते ही पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार देकर उनके उत्थान के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया।​ गैर भाजपाई सरकारों में पिछड़ा वर्ग की बहन बेटियां खिलौना समझा जाता था। उनके साथ अपहरण, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई थी। भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग को सम्मान की जिंदगी जीवन यापन करने मौका मिल रहा है। योगी राज में गुंडाराज खत्म होने के बाद भय का माहौल पूरी तरह से खत्म हो चुका है। हमें फिर से यह सम्मान वापस पाने के लिए भाजपा सरकार को पूर्ण बहुमत दिला प्रदेश की सत्ता पर काबिज करना है।  



शनिवार को कालागढ़ मार्ग स्थित शुभम मंडप में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी का समाज के लोगों ने फूल माला लादकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में पिछड़ा वर्ग समाज की राह चलते इज्जत लूट ली जाती थी। बहन बेटियों के गले से चैन कुंडल लूट लिए जाते थे। प्रदेश की आधी आबादी भय के माहौल से भयभीत थी। प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार का उदय होते ही गुंडा, बदमाश, माफिया राज का सूर्य अस्त हो गया। अब गुंडे बदमाश अपनी जमानत तुड़वाकर वापिस जेलों का रूख कर रहे हैं। माफियाओं की करोड़ों रूपये की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर गरीबों के लिए आशियाने बनाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग के युवाओं को पूरा सम्मान व रोजगार दिया जा रहा है। गैर भाजपाई दलों की सरकार में सरकारी नौकरी में मुंह देखकर भर्ती किया जाता था, मगर भाजपा सरकार में का​बलियत के बूते युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर मिल रहे हैं। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टज्ञचार और घोटालों से गरीबों का हक मार लिया जाता था। मोदी केंद्र में आते ही सैकड़ों योजनाओं को गरीबों के लिए समर्पित किया। हर गरीब का बैंक खाता खोला गया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 13 करोड़ शौचालाच, तीन करोड़ गरीब महिलाओं को सिलेंडरों का वितरण किया गया। गरीब परिवार अपने परिवार के सदस्य के इलाज में अपना घर बेचकर लाखों रूपये रूपये लगा देते थे। मोदी सरकार ने गरीबों को राहत देते हुए पांच लाख नि:शुल्क खर्च उपचार के लिए आयुष्मान योजना को लागू कर बड़ी राहत दी। ​इस मौके पर विधायक अशोक राणा ने कहा कि पहले किसानों की हत्या व बुग्गी लूट ली जाती थी। भाजपा में किसी भी किसान का बाल बांका नहीं ​किया गया। अब किसान निर्भीक होकर अपना जीवन यापन कर रहा है। जो युवा देश की बहन बेटियों के साथ हाथों में कलावा बांधकर छेड़छाड़ करते थे, आज उनका सड़कों से पूरी तरह से सफाया हो गया है। कार्यक्रम में टीकम सिंह फौजी को घर वापिसी कराई गई। सम्मेलन में ब्लॉक प्रमुख नीरज प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदित नारायण,​ प्रियंकर राणा, पुरूषोत्म सैनी, दर्शन सिंह सैनी, चेतराम सैनी, गजराम सैनी, दयाराम प्रजापति, धनिराम सिंह, राघव शरण गोयल, डॉ धर्मवीर सिंह सैनी, डॉ बलवीर सिंह सैनी, राकेश सिंह, सतपाल सिंह, गोपाल प्रजापति, ललित सैनी, सोमपाल सैनी रहे।
और नया पुराने