भतरौंजखान में 39 किलो गांजा संग यूपी के पांच तस्कर गिरफ्तार
हरीश मनराल
अल्मोड़ा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और रोकथाम को पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। भतरौंजखान पुलिस ने यूपी के पांच तस्करों को 39 किलो के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत करीब 1 लाख 60 रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भतरौंजखान पुलिस ने क्षेत्र में यातायात चेकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान मोहन चेक पोस्ट के पास वाहन यूके 10-3555 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार संदीप कुमार पुत्र यशपाल सिंह, कुंवर पाल पुत्र ज्ञान प्रकाश, मुकेश कुमार पुत्र भारत सिंह, धर्मेंद्र त्यागी पुत्र जितेंद्र सिंह, महिपाल उम्र- 46 वर्ष पुत्र घसीटा सिंह, सभी निवासी रामपुर पोस्ट सज्जन नगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के कब्जे से 39 किलो गांजा बरामद किया गया।
मौके पर पुलिस ने गांजे को सील कर पांच तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर वाहन को सीज किया गया। एस ओ अनीश अहमद ने बताया कि पांचों आरोपी सराईखेत से उत्तर प्रदेश में अधिक दामों में गांजा बेचने के लिए ले जा रहे थे। सूचना पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।एसआई विनोद घई, कांस्टेबल नवीन पांडे, सतपाल सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।