जीतेन्द्र श्रीवास्तव
असम में माघ बिहू पर केन्द्रीय मंत्री तथा असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सूर्य नमस्कार किया।
आज मकर संक्रांति और असम के जातिय उत्सव माघ बिहू के अवसर पर केन्द्रीय आयुष, जहाज मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अपने डिब्रूगढ़ निवास पर भर्चुवल लाईव मोरारजी देसाई के राष्ट्रीय योग कार्यक्रम में भाग लिया।
इसकेे पाश्चात आपने निवास पर हर वर्ष बिहु के उपलक्ष्य में असमिया परम्परागत मेजी जलाकर देश तथा अब वासियों के खुशियों के लिए प्रार्थना की।
केन्द्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कहा कि आदमी का स्वस्थ रहने से ही एक स्वस्थ समाज का गठन होता है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार जीवन शक्ति वृद्धि करने के साथ ही शरीर में प्रतिरोधक क्षमता भी वृद्धि होती है।यह कोरोना के प्रतिरोध में भी सहायक होता है।