भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृत संकल्प
आज शहर की पावनधरा में निजी होटल में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की एक दिवसीय जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिले के सभी मण्डलों का प्रतिनिधित्व रहा। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा, प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव,जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली,पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र गुर्जर आदि मंचासीन थे।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रणवा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2022 तक किसान की आय दुगुनी करने के लिए संकल्पित है। आय दुगुनी करने में वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा शुरू किये गये किसान हितैषी कार्यों में किसान क्रेडिट कार्ड व किसान समृद्धि के फार्मूले को आगे बढ़ाया। केन्द्र सरकार हर चार माह में प्रत्येक राज्य को लगभग 1500 करोड़ रूपये किसान सम्मान निधि के तहत किसानो के खाते में सीधे जमा करा रही है।
इसी प्रकार जल समस्या के समाधान के लिए भाजपा अग्रसित है। विभिन्न प्रकार की किसान कल्याणकारी योजनाओ में कालाबाजारी पर अंकुश लगाया, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाया गया, किसान को रिहायसी पट्टा देने का काम किया साथ ही आगामी आने वाले दिनों में कृषि लागत में कमी लाकर किसान की आय बढ़ाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा कृत संकल्पित है। इस अवसर पर रणवा ने पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया, जिसमे जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने सभी पत्रकार साथियों का स्वागत किया व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र गुर्जर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
संवाददाता लोकेश तिवारी